राज्यसभा चुनाव से पहले धनराज नाथवानी ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के पुत्र धनराज नाथवानी ने रांची के पहाड़ी बाबा मंदिर और श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान शिव की पूजा कर राज्य की सुख-समृद्धि और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता की कामना की।

सूत्रों के अनुसार, झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर रहे परिमल नाथवानी को भाजपा का समर्थन मिल चुका है। बताया जा रहा है कि वे सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले उनके पुत्र का धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा करना राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

परिमल नाथवानी का झारखंड से पुराना संबंध रहा है। वे वर्ष 2008 और 2014 में झारखंड से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वे आंध्र प्रदेश से भी राज्यसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तीन बार राज्यसभा पहुंच चुके नाथवानी की उम्मीदवारी से इस बार का चुनाव और अधिक दिलचस्प हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *