रातूगढ़ रथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज

राँची: रातूगढ़ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के सफल संचालन को लेकर किले परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजकुमारी बड़ी मणि माधुरी मंजरी ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस वर्ष रथ यात्रा को अधिक भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। सभी संबंधित विभागों के समन्वय से आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *