झारखण्ड पटना बिहार राँची राजनीति

राबड़ी देवी संग लालू यादव पहुँचे देवघर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सामाजिक न्याय के योद्धा लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पहुँचे देवघर। हजारों नेताओं कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े , गाजे बाजे के साथ किया जोर जोरदार स्वागत। एयरपोर्ट से लेकर देवघर परिसदन तक उमड़ा जन सैलाब। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को देखने के लिए जगह जगह ढोल नगाड़े और गाजे बाजे साथ सड़क के किनारे से अभिवादन करने से नहीं थक रहे थे। सभी का अभिवादन कर रहे थे स्वीकार। इस दौरान देवघर हवाई अड्डा पर हजारों नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

इस दौरान स्वागत में झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घुरन राम राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, पूर्व विधायक रामदेव यादव, कल्पना देवी, युवा के अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, श्यामदास सिंह, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, एसइरफान अंसारी, शिवनाथ यादव, अवधेश यादव, भूतनाथ यादव , विजय राम,सुनील यादव रामकुमार यादव,चंद्रशेखर भगत अनिल यादव, मुकेश यादव आदि उपस्थित थे।

इस दौरान हवाई अड्डा से आने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के कोने कोने से आए राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से किए मुलाकात, सभी के जाने हालचाल और सभी को दिया संगठन मज़बूत करने का कड़ा निर्देश।

वहीं मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा भागाओ देश बचाओ। देश सबों का है और सभी के लिए बना है। नफरत फैलाने वाले पूरे देश में नफरत फैला रहे है इस देश से नफरत फैलाने वालों को देश से भगाना।

Related posts

जेसीआई उड़ान का राष्ट्रीय प्रशिक्षण जैस्मीन कार्यक्रम 2 से 4 जून तक

Nitesh Verma

समाज के सभी तबके के विकास से ही राज्य का विकास संभव : सुदेश महतो

Nitesh Verma

मुगमा में जोहर यात्रा व संगठन की मजबूती को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की आवश्यक बैठक संपन्न

Nitesh Verma

Leave a Comment