Uncategorized

रिम्स निदेशक के इस्तीफे पर भाजपा का स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे को लेकर भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कहा कि डॉ. राजकुमार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में कथित अवैध वसूली और प्रशासनिक हस्तक्षेप के कारण यह स्थिति बनी। भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री को स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *