रिम्स में मीडिया प्रवेश पर रोक के खिलाफ भाजपा का विरोध

रांची: रिम्स में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगाने के फैसले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और रिम्स प्रबंधन की आलोचना की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने आरोप लगाया कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को छिपाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि मीडिया पर प्रतिबंध लगाना अलोकतांत्रिक है और इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित होती है। महतो ने कहा कि मीडिया जनहित के मुद्दों को सामने लाने और व्यवस्था की जवाबदेही तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए उसे अस्पताल परिसर से दूर रखना उचित नहीं है।

भाजपा ने राज्य सरकार से रिम्स में मीडिया प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल वापस लेने और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि सरकार को प्रतिबंध लगाने के बजाय स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *