रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ आंदोलन करेंगे चम्पाई सोरेन

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में लाखों आदिवासी-मूलवासी नगड़ी के किसानों के समर्थन में जुटेंगे।

चम्पाई सोरेन ने आरोप लगाया कि सरकार उपजाऊ कृषि भूमि पर अस्पताल बनाने के लिए किसानों को उजाड़ना चाहती है, जबकि एचईसी सहित अन्य जगहों पर पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के लिए गांव-गांव में लोगों को जागरूक किया जाएगा और जनसहयोग जुटाया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि संबंधित भूमि का अधिग्रहण कभी पूरी तरह नहीं हुआ और किसान वर्षों तक उस जमीन पर खेती करते रहे। उन्होंने सरकार से किसानों की जमीन बचाने और उनकी मांगों पर विचार करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *