झारखण्ड राँची

रेल टेका, डहर छेका आंदोलन : सुदेश–चंद्रप्रकाश समेत आजसू नेताओं की सक्रिय भागीदारी

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : कुड़मी समुदाय की मांगों के समर्थन में शनिवार को हुए रेल टेका, डहर छेका आंदोलन में आजसू पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता विभिन्न जिलों और रेलवे स्टेशनों पर उतरे।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मूरी स्टेशन पर आंदोलनकारियों के साथ डटे रहे, वहीं गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी और पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो जोगेश्वर बिहार, चंद्रपुरा और पारसनाथ स्टेशनों पर शामिल हुए। मांडू विधायक निर्मल महतो ने चरही स्टेशन पर नेतृत्व किया और पूर्व विधायक सुनीता चौधरी बरकाकाना स्टेशन पर मौजूद रहीं।

इसके अलावा बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, टिकैत महतो और नवीन महतो चंद्रपुरा स्टेशन पर सक्रिय रहे। केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो हेसालोंग और संजीव महतो संथालपरगना में आंदोलन में शामिल हुए। विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं ने रेल परिचालन बाधित किया।

Related posts

गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पेटरवार प्रखंड के कई पंचायत का किया दौरा

admin

सीएमपीडीआई परिवार के 1 सेवानिवृत्त सदस्य को किया गया सम्मानित

admin

एलआईसी का ऐतिहासिक दिवस : हजारीबाग मंडल में अभिकर्ता सम्मान समारोह

admin

Leave a Comment