Uncategorized

लोजपा (रामविलास) में कई नेताओं-कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

जमशेदपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गोलमुरी स्थित दुसाध भवन में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रवि चौरसिया, जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि पार्टी की जनहितकारी नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नव-शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *