Uncategorized

विशेष लोक अदालत का आयोजन, 2 मामलों का हुआ निष्पादन, 4,38,000 रुपये का समझौता

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

तेनुघाट। तेनुघाट व्यवहार न्यायलय परिसर में शनिवार 21 नवंबर को चेक बाउंस (एन.आई. एक्ट) की धारा 138 के तहत लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इसमें 2 मामलों का निष्पादन हुआ, जिसमें कुल 4,38,000 रुपये का समझौता हुआ।

इस अवसर पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्री डी. एन. शुक्ला ने बताया कि एन.आई. अधिनियम की धारा 138 के तहत चेक अनादरण से जुड़े मामले वित्तीय प्रकृति के होते हैं और कानून के अनुसार समझौता योग्य हैं। ऐसे मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित निष्पादन करना न्यायहित में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य केवल न्यायालयों में लंबित मुकदमों की संख्या कम करना नहीं, बल्कि आम लोगों को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना भी है।

उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे पक्षकारों को आपसी समझौते के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो सके और न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ कम हो।

इसके लिए दो बेंच का गठन किया गया। पहले बेंच में जिला जज तृतीय नीरज कुमार एवं अधिवक्ता गिरवर कुमार महतो तथा दूसरे बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *