Uncategorized

विशेष सत्र के जरिए राजनीतिक नैरेटिव गढ़ रही हेमंत सरकार : भाजपा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

एस‌आईआर और एम‌एमडीआर के विरोध को बताया विपक्ष का प्रोपेगेंडा, नवीन जायसवाल ने सरकार से मांगा जवाब

रांची: भाजपा ने झारखंड सरकार द्वारा 25-26 नवंबर को एस‌आईआर और एम‌एमडीआर के मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को राजनीतिक प्रोपेगेंडा करार दिया है। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार इन मुद्दों पर जनता को गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि एस‌आईआर चुनाव आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसे राज्य सरकार के अधिकारी और बीएलओ जिला प्रशासन की निगरानी में पूरा कर रहे हैं। ऐसे में इसका विरोध कर सरकार अपनी ही व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। जायसवाल ने कहा कि ईवीएम से चुनाव जीतकर सत्ता में आए मुख्यमंत्री और विधायकों को पहले नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, फिर इसका विरोध करना चाहिए।

एमएमडीआर के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोयले पर सेस और टैक्स लगाकर कीमत बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयासों के कारण सरकार इसका विरोध कर रही है।

बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *