Uncategorized

विश्व तंबाकूनिषेध दिवस पर एचसीजी कैंसर सेंटर का जागरूकता अभियान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: विश्व तंबाकूनिषेध दिवस के अवसर पर एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल द्वारा तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष मीडिया कॉन्फ्रेंस एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंसर विशेषज्ञों ने तंबाकू को कैंसर का प्रमुख कारण बताते हुए लोगों से समय पर जांच, रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

विशेषज्ञों ने कहा कि कैंसर की प्रारंभिक पहचान और नियमित स्वास्थ्य जांच से उपचार के बेहतर परिणाम मिलते हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि आज भी बड़ी संख्या में मरीज देर से अस्पताल पहुंचते हैं, जिससे उपचार जटिल हो जाता है। उन्होंने लोगों से शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने और तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने का आग्रह किया।

मौके पर अस्पताल द्वारा निकोटिन के खिलाफ जन जागरुकता अभियान भी चलाया गया। इसके माध्यम से लोगों को तंबाकू उत्पादों से दूर रहने, हेड एंड नेक कैंसर के खतरे के प्रति सतर्क रहने तथा नियमित स्क्रीनिंग कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल की अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधाओं और मरीज-केंद्रित सेवाओं की भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *