विश्व पर्यावरण दिवस पर फोवा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड फॉरेस्ट ऑफिसर्स वाईफ एसोसिएशन (फोवा) ने ऑक्सीजन पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फोवा अध्यक्ष भारती कुमार ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

कार्यक्रम में फोवा की संयुक्त सचिव मीनू पांडियान और कल्चर हेड विशाखा वर्मा ने भी लोगों से पानी की बचत, प्लास्टिक के कम उपयोग और स्वच्छता अपनाने की अपील की। इस दौरान वृक्षारोपण किया गया तथा बच्चों और प्रतिभागियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में फोवा की कई सदस्याओं ने पर्यावरण संरक्षण और उसके समाधान पर अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *