Uncategorized

व्यापारिक क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए हर थाने में बनेगा पुलिस-व्यवसायी व्हाट्सएप ग्रुप

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

चैंबर ने पुलिस पिकेट सक्रिय करने, पीसीआर गश्त बढ़ाने और आर्म्स लाइसेंस शीघ्र जारी करने की उठाई मांग

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति की बैठक शनिवार को चैंबर भवन में हुई। इसमें शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक में प्रत्येक थाने के स्तर पर पुलिस और व्यवसायियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया। इसमें थाना प्रभारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी जोड़ा जाएगा।

उप समिति के चेयरमैन शैलेश अग्रवाल ने व्यवसायियों से सुरक्षा संबंधी समस्याएं चैंबर को लिखित रूप में देने की अपील की। उन्होंने प्रत्येक थाने में पुलिस-व्यवसायी की नियमित बैठक आयोजित करने की बात कही। साथ ही आर्म्स लाइसेंस की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।

बैठक में अपर बाजार सहित प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में पीसीआर और टाइगर मोबाइल की सक्रिय गश्त, बंद पुलिस पिकेट को दोबारा चालू करने तथा पुलिस बूथ स्थापित करने पर जोर दिया गया। महासचिव रोहित अग्रवाल ने प्रतिष्ठानों में सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।

कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग ने डीजीपी की अध्यक्षता में सभी जिलों के एसपी और जिला चैंबर प्रतिनिधियों की ऑनलाइन बैठक कराने की पहल करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *