संजय शर्मा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 21 यूनिट रक्त संग्रह

बोकारो। बोकारो रक्तवीर परिवार एवं केआर फिटनेस के संयुक्त तत्वावधान में संस्थापक अध्यक्ष संजय शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि चास एसडीपीओ वेदांत शंकर एवं बोकारो ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत डीएसपी अजय प्रसाद ने स्वयं रक्तदान कर की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज को सकारात्मक संदेश देना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि जहां लोग ऐसे अवसरों पर पार्टी और उत्सव मनाते हैं, वहीं रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाना एक नेक कार्य है।
चास एसडीपीओ वेदांत शंकर ने कहा कि रक्तदान वास्तव में जीवनदान है। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने लोगों से अवसर मिलने पर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्त संग्रह में केएम मेमोरियल ब्लड सेंटर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव बिनय कुमार, रजनीश तिवारी, हामिद खान (51वां रक्तदान), साहिल, लोकनाथ, ऋतुराज तथा केआर फिटनेस के अलख शर्मा, कुमुद रंजन, मनोज, चंदन और यश सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *