Uncategorized

संवैधानिक संस्थाओं में रिक्त पदों पर नियुक्ति कब करेगी सरकार : बाबूलाल मरांडी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कॉलेजियम को पत्र लिखे जाने के बाद राज्य की अन्य संवैधानिक संस्थाओं में रिक्त पदों का मुद्दा भी राजनीतिक चर्चा में आ गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विभिन्न आयोगों में लंबे समय से खाली पदों पर नियुक्ति नहीं होने पर सवाल उठाए हैं।

बाबूलाल मरांडी ने महिला आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मानवाधिकार आयोग, सूचना आयोग और लोक सेवा आयोग में रिक्त पदों का उल्लेख करते हुए सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार संवैधानिक संस्थाओं में नियुक्तियों को लेकर गंभीरता जताती है, तो इन महत्वपूर्ण संस्थाओं में वर्षों से पद रिक्त क्यों हैं?

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से इस मामले में आत्ममंथन करने और सभी रिक्त पदों पर अविलंब नियुक्तियां सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *