Uncategorized

सदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल, अनशनकारी छात्रों का जाना हाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंचकर जेपीएससी-जेएसएससी मामलों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर अनशन कर रहे छात्र राहुल क्रांति और ब्रजकिशोर का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और युवाओं से हिम्मत बनाए रखने की अपील की।

मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएं हुई हैं तथा सरकार युवाओं के साथ न्याय नहीं कर रही है। उन्होंने जेपीएससी-जेएसएससी के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराई। इस दौरान भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *