सदर अस्पताल रांची बनेगा टेली एसएनसीयू और ई-संजीवनी हब

रांची: झारखंड सरकार ने सदर अस्पताल को टेली एसएनसीयू और ई-संजीवनी हब सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। इस व्यवस्था से दूरदराज के जिलों में भर्ती नवजात शिशुओं की विशेषज्ञ निगरानी संभव होगी और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज ऑनलाइन माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। सरकार का उद्देश्य डिजिटल तकनीक के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *