Uncategorized

सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान को मंजूरी, डीएसई को निर्देश जारी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत नवनियुक्त सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार रंजन ने 8 जून को आदेश जारी कर सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों (डीएसई) को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

आदेश के अनुसार, शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के सत्यापन में देरी के कारण वेतन भुगतान लंबित था। अब सहायक आचार्यों से शपथ-पत्र प्राप्त कर वेतन भुगतान किया जाएगा। साथ ही चार माह के भीतर सभी प्रमाण-पत्रों का सत्यापन पूरा करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि में सत्यापन नहीं होने पर वेतन स्वतः स्थगित हो जाएगा।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि सहायक आचार्य पिछले नौ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने सभी डीएसई से शीघ्र वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *