संख्या बल नहीं होने के कारण निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन किया : बाबूलाल मरांडी

रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन देने के फैसले का बचाव किया है।

उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के पास 24 विधायक हैं, जबकि राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए 28 वोटों की आवश्यकता है। ऐसे में गठबंधन ने विचार-विमर्श के बाद निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करने का निर्णय लिया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल होता तो पार्टी मंथन के बाद अपना उम्मीदवार मैदान में उतारती। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए परिमल नाथवानी का समर्थन करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय गठबंधन की सामूहिक रणनीति का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *