Uncategorized

सिंदरी के धार्मिक स्थल बनेंगे पर्यटन केंद्र, विधायक चंद्रदेव महतो की पहल से शुरू हुआ सर्वे

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिंदरी/बलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। विधायक चंद्रदेव महतो के प्रयासों से पर्यटन विभाग ने बलियापुर प्रखंड के प्रमुख स्थलों का सर्वे कार्य आरंभ कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए उन्हें पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है।

इसी क्रम में जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ संतोष कुमार ने चयनित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की वर्तमान स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सौंदर्यकरण, सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर विचार किया। इस मौके पर आशुपति महतो, संतोष महतो, सपन कुमार महतो सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

पहले चरण में बटेश्वर मंदिर, खेलाय चंडी मंदिर, जियारी मेला परिसर, रतौड़ी थान और मड़ई थान को विकसित किया जाएगा। इस योजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की पहचान भी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *