सिंदरी विधायक और भाकपा माले के हुड़का जाम के आगे झुका डीवीसी प्रबंधन बिजली कटौती रोकने पर बनी सहमति

सिंदरी : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा माले) सिंदरी नगर कमेटी एवं बलियापुर कमेटी के द्वारा पाथर्डीह स्थित 132 KV डीवीसी ग्रिड सब-स्टेशन पर आयोजित एकदिवसीय हुड़का जाम और धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। स्थानीय विधायक चंद्रदेव महतो एवं भाकपा माले के नेतृत्व में जुटे हजारों ग्रामीणों के भारी आक्रोश के आगे आखिरकार डीवीसी प्रबंधन को झुकना पड़ा।विधायक और पार्टी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब डीवीसी प्रबंधन की मनमानी और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ पार्टी के आह्वान पर आज हजारों की संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता, कॉम साथी और आम ग्रामीण सब-स्टेशन पर एकत्रित हुए। आंदोलनकारियों के भारी हुजूम और जोरदार नारेबाजी को देखकर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीवीसी प्रबंधन ने तत्काल सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो से हस्तक्षेप करने और वार्ता की मेज पर आने का आग्रह किया।त्रिपक्षीय वार्ता सफल, प्रबंधन ने लिखित में मानी मांगें.
विधायक चंद्रदेव महतो के नेतृत्व में डीवीसी प्रबंधन व स्थानीय प्रशासन के साथ वार्ता करने गए मुख्य प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से भाकपा माले के नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडे, विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, मुखिया प्रतिनिधि सुनील महतो, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, मुखिया राजाराम रजक, जीतू सिंह विमल रवानी ,सहदेव सिंह, अमर सिंह शामिल थे।स्थानीय प्रशासन की ओर से पुलिस अधिकारी शंभुनाथ सिंह और डीवीसी के मुख्य प्रबंधक अमित चौधरी की मौजूदगी में हुई यह त्रिपक्षीय वार्ता पूरी तरह सफल रही। भाकपा माले के सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी द्वारा सौंपे गए आधिकारिक पत्र पर प्रबंधन ने ‘Received’ की मुहर लगाकर सभी मांगों पर शत-प्रतिशत अमल करने का लिखित भरोसा दिया।इन प्रमुख बिंदुओं पर बनी शत-प्रतिशत सहमति:बिजली कटौती पर तत्काल रोक: जनहित की समस्याओं को देखते हुए आगामी दो महीने (17 सितंबर तक) मेंटेनेंस के नाम पर होने वाली हर तरह की बिजली कटौती पूर्ण रूप से बंद रहेगी।लिखित आश्वासन: बिजली से जुड़े सभी विभिन्न मुद्दों और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर डीवीसी प्रबंधन ने सकारात्मक पहल करने का वादा किया है।आंदोलन को सफल बनाने में इनकी रही मुख्य भूमिका:इस विशाल आंदोलन और हुड़का जाम को जमीन पर सफल बनाने में मुख्य रूप से मंगल महतो, विमल रवानी, बिरिंची महतो, शुभम सिंह, कृष्णा दान, दिलीप विश्वकर्मा, बबलू महतो, राजाराम रवानी, आमोद बावरी, राजू रजक, हारू बावरी, राकेश रवानी, गोपाल महतो, सुभाष हांसदा, राजू पांडे, काशी मण्डल, दशरथ ठाकुर, राजू बावरी, ओमप्रकाश रवानी, विजय राम, कली ठाकुर, छोटन चटर्जी, दीपक महतो, प्रकाश मंडल, मनोज कुमार, रघु यादव, मनोज रवानी, बिसू बावरी, महादेव बावरी, रविंद्र महतो, सत्येंद्र महतो, बापू महतो और शिवा महतो , रोहित महतो सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।विधायक चंद्रदेव महतो और भाकपा माले सिंदरी कमेटी ने इस ऐतिहासिक जीत को क्षेत्र की जनता की एकजुटता की जीत बताया है और सभी आंदोलनकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *