झारखण्ड दुर्घटना राँची

सिकिदरी थाना क्षेत्र के भुसूर जंगल मोड़ में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की स्पॉट डेथ, तीसरे ने भी तोड़ा दम

राँची(नितीश मिश्र): राजधानी राँची में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें दो लोगों की मौत पहले ही हो चुकी है। आज रिम्स में इलाज के दौरान हादसे में घायल रेखा ने भी दम तोड़ दिया। यह सड़क हादसा शुक्रवार की रात करीब आठ बजे राँची के अनगड़ा के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के भूसूर जंगल मोड़ के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी 16 वर्षीय रेखा मुण्डा को प्राथमिक उपचार के बाद अनगड़ा सीएचसी से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया था। यहाँ शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे 17 वर्षीय प्रिंस पाहन और बाइस सवार 16 वर्षीय गीता कुमारी ने भी अपनी जान गंवायी है।

Related posts

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में वार्षिक समीक्षा बैठक में एम.ओ.यू. के विस्तार पर चर्चा

admin

भारत निर्वाचन आयोग ने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का किया शुभारंभ

admin

बोकारो पुलिस केंद्र में विश्वकर्मा पूजा संपन्न, एसपी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ और प्रेरित किया अनुशासित जीवन

admin

Leave a Comment