झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई ने टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन के साथ किया एमओए, गरीब मरीजों को मिलेगा लाभ

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : सीएमपीडीआई ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत मुंबई स्थित टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन (टीसीसीएफ) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। इस एमओए का उद्देश्य राँची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (आरसीएचआरसी) में सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित वर्ग को सहायता प्रदान करना है।

परियोजना के माध्यम से झारखंड के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर तबके को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार सस्ती और सुलभ दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। समझौते पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (सीएसआर) संदीप कुमार भगत और टीसीसीएफ के मुख्य वित्त अधिकारी कुमार नंदुला ने हस्ताक्षर किए। इस सीएसआर पहल से झारखंड के लगभग 2900 लाभार्थियों के लाभान्वित होने की उम्मीद है।

Related posts

इस दिशाहीन व निराशाजनक बजट से पूरा राज्य निराश: अमर बाउरी

admin

अभाविप नागपुर महानगर द्वारा आयोजित छात्र नेता सम्मेलन में शामिल हुए राष्ट्रीय महामंत्री डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल

admin

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रशंसनीय: डॉ प्रदीप कुमार वर्मा

admin

Leave a Comment