Uncategorized

सीसीएल में ऊर्जा सुरक्षा पर कार्यशाला

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीसीएल के एचआरडी विभाग और एनआईपीएम रांची चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में “ऊर्जा सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता केशव राव (निदेशक, मानव संसाधन, एमसीएल) ने ऊर्जा सुरक्षा, बढ़ती ऊर्जा मांग और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला में ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *