Uncategorized

सीसीएल में संविदा कार्यों की एसओपी पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीसीएल के एचआरडी विभाग ने सतर्कता विभाग के तत्वावधान में ई एंड एम विभाग के संविदा कार्यों से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संविदा कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन और निर्धारित प्रक्रियाओं के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में चार तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें एसओपी के विभिन्न प्रावधानों, संशोधनों और संविदा प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। उद्घाटन सत्र में महाप्रबंधक (सतर्कता) ए.के. सिंह, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक तथा महाप्रबंधक (ई एंड एम) सुचंद्रा सिन्हा उपस्थित रहीं।

50 प्रतिभागियों की भागीदारी वाला यह कार्यक्रम सीसीएल में सुशासन, जवाबदेही और कार्यप्रणाली की पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *