Uncategorized

सीसीएल में सतर्कता महोत्सव संपन्न, विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय सतर्कता जागरूकता महोत्सव-2026 का मंगलवार को समापन हुआ। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रही।

दूसरे दिन फेस पेंटिंग और एकल गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लाइव पेंटिंग कार्यशाला में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रांची के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह में स्ट्रीट पेंटिंग, रंगोली, पॉट पेंटिंग, फेस पेंटिंग और एकल गायन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्णायकों और लाइव पेंटिंग कार्यशाला के कलाकारों को भी उनके योगदान के लिए सम्मान मिला।

सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रगान के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *