Uncategorized

सेवा के सफर को सलाम, आरयू में सम्मान समारोह

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आरयू के कुलपति सभा कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने वाणिज्य विभाग के डॉ. अमर कुमार चौधरी, गृह विज्ञान विभाग की डॉ. मंजू, परीक्षा विभाग के एस.के. त्रिपाठी तथा केंद्रीय पुस्तकालय के ललित राम को शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में कुलसचिव डॉ. आर.के. शर्मा, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घ एवं सुखद जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *