हरमू नदी की सफाई के लिए अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन

रांची: रांची नगर निगम ने जलाशयों की आधुनिक और प्रभावी सफाई के लिए सीसीएल के सीएसआर मद से खरीदी गई अत्याधुनिक एम्फीबियस ड्रेन मास्टर मशीन का शुभारंभ किया। महापौर रोशनी खलखो ने उप महापौर नीरज कुमार की उपस्थिति में मशीन का उद्घाटन किया और हरी झंडी दिखाकर हरमू नदी में सफाई कार्य की शुरुआत कराई।

मौके पर महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे नदियों, तालाबों और नालों में कूड़ा-कचरा न फेंकें तथा जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम में नगर निगम और सीसीएल के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *