हीरापुर स्थित हिंदू मिशन अनाथालय में मनाया गया कुमार वेद का जन्मदिन

घनबाद। हीरापुर स्थित हिंदू मिशन अनाथालय (ऑर्फनेज) में सामाजिक सरोकार का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वोयंट्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मैटिरियल इंजिनियर के पद पर अमन अवंती ने अपने पुत्र कुमार वेद का जन्मदिन बच्चों के साथ हर्षोल्लास के बीच मनाया। इस अवसर पर बच्चों के बीच केक काटा गया तथा मिठाइयों एवं अन्य उपहारों का वितरण किया गया।जन्मदिन समारोह का आयोजन कुमार वेद के दादा प्रदीप मंडल एवं दादी शशि प्रभा कुमारी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्यों ने अनाथालय के बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे अवसरों को जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाने से समाज में सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश प्रसारित होता है।इस मौके पर कुमार वेद के पिता अमन अवंती, माता ज्योति कुमारी, दादा प्रदीप मंडल, दादी शशि प्रभा कुमारी, बुआ सारिका कुमारी सहित हिंदू मिशन के प्रबंधक राहुल कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *