अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीसीएल में विशेष योग सत्र आयोजित

रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा जवाहरनगर क्लब, कांके रोड में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योगगुरु इंद्रजीत चटर्जी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योगाभ्यास कराए तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर सीसीएल के सभी क्षेत्रों और गांधीनगर अस्पताल में भी योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारियों, कर्मियों और उनके परिवारजनों ने भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया। सीसीएल ने कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *