Uncategorized

अग्रवाल पिकलबॉल लीग सीजन-1 में कमल अग्रवाल बने विजेता

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अग्रवाल युवा सभा, रांची द्वारा आयोजित अग्रवाल पिकलबॉल लीग सीजन – 1 का आयोजन रविवार को मॉल ऑफ रांची स्थित टॉपकोर्ट में हुआ। प्रतियोगिता में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

रोमांचक मुकाबलों के बाद कमल अग्रवाल विजेता बने, जबकि ऋषभ सिकरिया उपविजेता रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्पोर्ट्स डायरेक्टर्स अनुबंध अग्रवाल और आभास बथवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था के अध्यक्ष रोहित सरावगी ने कहा कि युवा सभा सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य, टीम भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार ऐसे आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं, खिलाड़ियों और आयोजकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *