Uncategorized

अग्रवाल युवा सभा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अग्रवाल युवा सभा के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संस्था की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने समाजहित, युवा सशक्तिकरण, सांस्कृतिक, धार्मिक और सेवा कार्यों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी तथा संस्था की पत्रिका भी भेंट की। राज्यपाल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि अग्रवाल युवा सभा समाज सेवा, युवा नेतृत्व और जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *