अजय साह हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

रांची: भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह को भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। उनका नामांकन गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा किया गया है।

अजय साह ने इसे गौरव और जिम्मेदारी का विषय बताते हुए भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिंदी के संवर्धन, प्रचार-प्रसार और सरकारी कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। हिंदी सलाहकार समिति मंत्रालयों में राजभाषा नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा और हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए सुझाव देने का कार्य करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *