23 जून को बलिदान दिवस और 25 जून को काला दिवस मनाएगी भाजपा

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, 25 जून को आपातकाल की वर्षगांठ पर काला दिवस तथा 6 जुलाई को उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

आदित्य साहू ने कहा कि संगठन के सभी शक्ति केंद्रों पर योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, महाजनसंपर्क, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्ध जन संपर्क, जैविक कृषि एवं विकसित भारत संकल्प गोष्ठियों को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, सेवा भाव और संगठन के प्रति समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *