अपात्र राशन कार्डधारकों को स्वेच्छा से कार्ड सरेंडर करने का अवसर देने की मांग

रांची: खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के सही निशाना साधना अभियान के तहत विभिन्न मानकों पर अपात्र पाए गए राशन कार्डधारकों का सत्यापन कर उनके राशन कार्ड विलोपित (डिलीट) करने का निर्देश झारखंड सरकार ने जिलों को दिया है। इसी क्रम में रांची जिला आपूर्ति कार्यालय ने अपात्र लाभुकों को आर्थिक दंड जमा करने, राशन कार्ड लौटाने अथवा अपना पक्ष रखने का निर्देश जारी किया है।

इस बीच रांची की महापौर रोशनी खलखो ने आम नागरिकों की परेशानी को देखते हुए उपायुक्त एवं विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि अपात्र लाभुकों को निर्धारित समयावधि के भीतर स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर करने या अपना नाम विलोपित कराने का अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य जिलों में भी ऐसी व्यवस्था की गई है, इसलिए रांची में भी लोगों को बिना अनावश्यक परेशानी के यह सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *