अल्पसंख्यक संस्थानों की शासी निकाय निरस्त करने की मांग, एनएसयूआई ने जैक को सौंपा ज्ञापन

रांची: एनएसयूआई के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव को ज्ञापन सौंपकर अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त शिक्षण संस्थानों में गठित शासी निकायों को तत्काल निरस्त करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने इसे संविधान, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग अधिनियम और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के विपरीत बताया।

एनएसयूआई के अनुसार जैक सचिव ने आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग से मान्यता प्राप्त संस्थानों में गठित शासी निकायों को जल्द निरस्त किया जाएगा और भविष्य में ऐसे संस्थानों में जैक शासी निकाय का गठन नहीं करेगा। बैठक में शिक्षण संस्थानों में सीट वृद्धि के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *