Uncategorized

आईआईएम रांची तैयार करेगा पीवीयूएनएल के फ्लाई एश व्यावसायीकरण का मॉडल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सतत विकास, नवाचार और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में आईआईएम रांची और पीवीयूएनएल के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पहल के तहत आईआईएम रांची, पीवीयूएनएल की फ्लाई एश एवं एश-आधारित उत्पादों के व्यावसायीकरण के लिए व्यवहारिक मॉडल तैयार करेगा।

समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव और पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल ने किया। परियोजना के अंतर्गत आईआईएम रांची कंपनी की वर्तमान एश उपयोग प्रणाली का अध्ययन कर फ्लाई एश के अधिकतम उपयोग के लिए रणनीति विकसित करेगा। साथ ही एश-आधारित उत्पादों के लिए ब्रांडिंग, मार्केटिंग और विज्ञापन योजना भी तैयार की जाएगी।

प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा और उद्योग जगत की ऐसी साझेदारी नवाचार, रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास के लक्ष्यों को मजबूती प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *