झारखण्ड राँची राजनीति

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई


रांची: आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चुनाव चिन्ह तीर-धनुष के कथित प्रयोग को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल, सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में, चुनाव आयोग पहुंचा और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता के दौरान झामुमो के चुनाव चिन्ह का खुलेआम उपयोग किया, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस कृत्य से झामुमो और राज्य सरकार की मंशा स्पष्ट हो चुकी है।


सुधीर श्रीवास्तव और अशोक बड़ाइक ने आयोग को बताया कि झामुमो अब नगर निकाय चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से सामने आ चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चुनाव चिन्ह का खुला उपयोग करना ही था, तो सरकार दलीय आधार पर चुनाव कराकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकती थी।
प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित प्रेस वार्ता का वीडियो साक्ष्य के रूप में पेन ड्राइव में चुनाव आयोग को सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाजपा ने कहा कि आयोग को इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।

Related posts

सिंहपुर मड़प थान में धूमधाम से मनाया गया भोक्ता परब

admin

बोकारो : डीएवी 6 वर्ष 2023 उपलब्धियों से भरा साल रहा

admin

एस्पॉयर फॉर हर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

admin

Leave a Comment