Uncategorized

आमटाल पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बलियापुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर शुक्रवार को आमटाल पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षित जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजयकांत श्रीवास्तव एवं जे. जननी ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को न्याय प्राप्त करने का अधिकार है तथा आर्थिक या सामाजिक कारणों से कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध तथा लोक अदालत की उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कानूनी समस्याओं के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी बताया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया और विधिक जागरूकता अभियान की सराहना की। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान सहायक लीगल एट डिफेंस काउंसिल शैलेंद्र झा , कन्हैया लाल ठाकुर मुखिया संजय गोराई पंचायत सचिव मनोज कुमार मंडल एवं अधिकार मित्र एजाज अहमद जगदीश रजक राजू प्रमाणिक संतोष कुमार सिंह दीपेंती गुप्ता हेमराज चौहान राजेंद्र शर्मा काजल कुमारी आनंद चक्रवर्ती उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *