बलियापुर में बिजली संकट पर भाजपा नेताओं का प्रदर्शन, नियमित आपूर्ति की मांग

बलियापुर : बलियापुर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गल रहने से आम नागरिकों, किसानों, छात्रों, व्यापारियों और र सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो और धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ निशी महतो ने मुकुंदा विद्युतSelect all ाफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसीसब-स्टे पहुंचकर विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।नेताओं ने बलियापुर क्षेत्र में नियमित, निर्बाध और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार करने तथा अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने की मांग की।इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील मोदक, महामंत्री प्रबीर मुखर्जी, उपाध्यक्ष विश्वामित्र महतो, मिंटू साव, मुक्तेश्वर महतो, मदन महतो और उमेश महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *