आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: पुलिस को बड़ी सफलता, हमलावरों की पहचान

रांची: रांची पुलिस को आरएसएस कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है।

जांच के दौरान पुलिस ने हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन को भी बरामद कर लिया है। वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

गौरतलब है कि रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की थी। अब आरोपियों की पहचान और वाहन की बरामदगी को जांच में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *