BREAKING NEWS
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य ने प्रस्तुत किया शोध पत्रचन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, दी गई श्रद्धांजलिSIR प्रक्रिया तेज करने को बोकारो चैंबर का जन-जागरूकता अभियान, सिटी सेंटर में बांटे पोस्टर-पंपलेटदिल्ली में छात्रों पर कथित अत्याचार के विरोध में सिंदरी में विशाल मार्च, पुतला दहनNEET 2026 में 627 अंक लाकर स्नेहल झा ने बढ़ाया सिंदरी का मान, विधायक ने किया सम्मानितमधुकरपुर विद्यालय प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से गठनऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य ने प्रस्तुत किया शोध पत्रचन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, दी गई श्रद्धांजलिSIR प्रक्रिया तेज करने को बोकारो चैंबर का जन-जागरूकता अभियान, सिटी सेंटर में बांटे पोस्टर-पंपलेटदिल्ली में छात्रों पर कथित अत्याचार के विरोध में सिंदरी में विशाल मार्च, पुतला दहनNEET 2026 में 627 अंक लाकर स्नेहल झा ने बढ़ाया सिंदरी का मान, विधायक ने किया सम्मानितमधुकरपुर विद्यालय प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से गठन
Uncategorized

एक्सपोजर विजिट:विभिन्न सरकारी विभागों का भ्रमण और कार्यप्रणाली की सीख

June 20, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : आज कसमार से बोकारो जिला समाहरणालय में एक्सपोजर ​विजिट के दौरान किशोरियों के दल ने जिले के कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों और सुरक्षा इकाइयों का दौरा किया, जहाँ अधिकारियों ने स्वयं उन्हें विभाग के कामकाज की जानकारी दी गई।
इस दौरान ​जिला विधिक सेवा प्राधिकार, डीएलएसए कार्यालय के सचिव ने किशोरियों को महिला हिंसा, बाल हिंसा और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विशेष रूप से जानकारी दी कि अनुसूचित जाति और जनजाति (ST-SC) की पीड़ित महिलाओं को कानूनी लड़ाई के लिए सरकार की ओर से निशुल्क वकील की सुविधा दी जाती है। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 और 1098 की उपयोगिता भी समझाई गई।
​ बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथूराम मीणा ने किशोरियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “खूब पढ़ाई करो और जीवन में आगे बढ़ो।” उन्होंने लड़कियों को निडर रहने का संदेश दिया और भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की छेड़खानी या समस्या होने पर पुलिस की टीम उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने बिना किसी झिझक के पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
​ महिला थाने में एक्सपोजर के दौरान किशोरियों को महिलाओं से जुड़े विशेष कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें यह भी सिखाया गया कि थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की सही प्रक्रिया क्या होती है, ताकि वे भविष्य में जागरूक नागरिक बन सकें।
बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई के भ्रमण के दौरान बच्चों के संरक्षण, उनके अधिकारों और मुसीबत में फंसे बच्चों के पुनर्वास से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं से किशोरियों को अवगत कराया गया।
​जिला उद्योग केंद्र में किशोरियों को स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और कौशलों की जानकारी दी गई, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सोच सकें।
​इस संबंध में सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने बताया कि संस्था के द्वारा कसमार प्रखंड के 30 गांव में बाल विवाह तथा बाल हिंसा के खिलाफ सघन रूप से अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत किशोरी समूह बनाकर उनके बाद साथ लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । इसी कड़ी में आज जिला स्तरीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया है।
​बाल विवाह के खिलाफ जारी इस व्यापक कार्यक्रम और एक्सपोजर विजिट का सफल नेतृत्व सहयोगिनी संस्था की समन्वयक कुमारी किरण तथा मंजू देवी ने किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस तरह के दौरों से किशोरियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे वे अपने गांवों में जाकर अन्य लड़कियों को भी बाल विवाह के खिलाफ जागरूक कर सकती हैं और एक ‘सशक्त बेटी’ के रूप में समाज का नेतृत्व कर सकती हैं।
किशोरियों के एक्सपोजर विजिट के दौरान मुख्य रूप से अंजली कुमारी सोनी कुमारी रमा कुमारी विद्या कुमारी दीप्ति कुमारी कोमल कुमारी सोनिया कुमारी नीतू कुमारी आदि उपस्थित थी।

← अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 20 और 21 जून को खुलेंगे सरकारी विद्यालय आई‌आईएम रांची इंडक्शन 2026: नेतृत्व और पर्सनल ब्रांडिंग पर फोकस →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।