BREAKING NEWS
प्राकृतिक खेती से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोरस्वास्थ्य कर्मियों के भरोसे चल रहा सिंदरी शहरी स्वास्थ्य केंद्रभाकपा माले नेता शहीद रामेश्वर रविदास की 22वां शहादत दिवस में उमड़ा जनसैलाबस्वास्थ्य कर्मियों के भरोसे चल रहा सिंदरी शहरी स्वास्थ्य केंद्र“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भजपा नेता लक्ष्मण नायक ने परिवार संग किया पौधारोपणप्राकृतिक खेती से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोरस्वास्थ्य कर्मियों के भरोसे चल रहा सिंदरी शहरी स्वास्थ्य केंद्रभाकपा माले नेता शहीद रामेश्वर रविदास की 22वां शहादत दिवस में उमड़ा जनसैलाबस्वास्थ्य कर्मियों के भरोसे चल रहा सिंदरी शहरी स्वास्थ्य केंद्र“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भजपा नेता लक्ष्मण नायक ने परिवार संग किया पौधारोपण
Uncategorized

एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद सिंदरी क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध बालू तस्करी

June 17, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बलियापुर: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा 10 जून से 16 अक्टूबर तक बालू उठाव एवं परिवहन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में अवैध बालू तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र की सड़कों पर प्रतिदिन दर्जनों बालू लदे वाहन बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बालू ढुलाई में लगे अधिकांश वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी होती है। वहीं कई वाहन बिना तिरपाल ढके ही सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे रास्ते में बालू गिरता रहता है और धूल उड़ने से राहगीरों तथा अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
मामले पर अंचल अधिकारी मुरारी नायक ने बताया कि हाल ही में कुछ अवैध बालू परिवहन करने वाले वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि एनजीटी के प्रतिबंध अवधि में बालू ढुलाई पूरी तरह अवैध है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन जारी रहने से लोगों में नाराजगी है। अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

← मासिक थाना दिवस में 15 मामलों का निष्पादन, जनता की शिकायतों का मिला त्वरित समाधान चासनाला की जर्जर जोड़िया नदी पुल का होगा पुनर्निर्माण, 6.47 करोड़ की योजना स्वीकृत →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।