एनडीए की बैठक में शामिल हुए नेता, प्रधानमंत्री को दी बधाई

रांची: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को राष्ट्र सेवा के लगातार 4,399 दिन पूरे करने तथा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की विकास रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति और विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *