एफजेसीसीआई और जेएसडीएमएस के बीच कौशल विकास व रोजगार सृजन के लिए एमओयू

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) और झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी (जेएसडीएमएस) के बीच राज्य के युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू पर एफजेसीसीआई अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और जेएसडीएमएस के मिशन निदेशक शैलेन्द्र कुमार लाल ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने, कौशल प्रशिक्षण, औद्योगिक भ्रमण, ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग और पाठ्यक्रम निर्माण में सहयोग किया जाएगा।

एफजेसीसीआई अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह पहल युवाओं को गुणवत्तापूर्ण रोजगार से जोड़ने और राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *