एफसीआई के कथित भूमि कब्जा प्रयास के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, विधायक ने दिया भरोसा

धनबाद : अकानाघुटु रंगामाटी माझीथान में नुनूलाल टुडू की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में विस्थापित बस्ती की जमीन पर एफसीआई द्वारा कथित कब्जे के प्रयास का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और अपनी चिंता एवं आपत्तियां सामने रखीं।


ग्रामीणों के आमंत्रण पर सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो भी बैठक में पहुंचे और प्रभावित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों की जमीन किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे तथा मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाएंगे।


विधायक ने कहा कि बिना सहमति और न्यायोचित प्रक्रिया के किसी भी व्यक्ति या संस्था को जमीन पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *