
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एमएमडीआर अधिनियम को लेकर कांग्रेस और झामुमो के विरोध पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को गुमराह करने के लिए आंदोलन कर रहा है। साहू ने कहा कि संशोधन से राज्यों की रॉयल्टी, प्रीमियम, डीएमएफ और जीएसटी सुरक्षित रहेंगे तथा अवैध खनन पर अंकुश लगेगा।
उन्होंने दावा किया कि 2014 के बाद राज्यों के खनन राजस्व में 354 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और खनिज राजस्व का करीब 90 प्रतिशत राज्यों को मिलता है। साहू ने झारखंड सरकार पर कोयले पर सेस बढ़ाकर उद्योग, रोजगार और निवेश को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धनबाद, चतरा और हजारीबाग समेत कई क्षेत्रों में अवैध कोयला कारोबार जारी है।
छात्र आंदोलन को लेकर भी साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों दलों ने छात्रों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एमएमडीआर कानून की वास्तविकता जनता के बीच लेकर जाएगी और जनता ही तय करेगी कि कौन सही है।
Leave a Reply