Uncategorized

छात्रों से डर गई है महागठबंधन सरकार : अमर कुमार बाउरी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में पूर्व घोषित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान छात्रों पर कथित हमले को लेकर भाजपा ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने आरोप लगाया कि रांची, हजारीबाग समेत विभिन्न स्थानों पर झामुमो, कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला किया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने कार्यक्रम की पूर्व सूचना जिला प्रशासन को दी थी, इसके बावजूद उनके साथ मारपीट की गई।

बाउरी ने कहा कि हर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराने वाली महागठबंधन सरकार छात्रों के आंदोलन से डर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन दबाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल कर रही है। बाउरी ने कहा कि झामुमो छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहती और उन्हें छलने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बालू, खनिज और पत्थर के साथ छात्रों की नौकरियों को भी लूटने का काम किया गया है। उन्होंने छात्र हित में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *