Uncategorized

छात्रों पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना को दमनात्मक कार्रवाई बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुतला दहन करने जा रहे छात्रों पर पुलिस की मौजूदगी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने हमला किया। मरांडी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए घटना को शर्मनाक करार दिया।

उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन को कथित साजिश के जरिए खत्म करने और अपने फैसले का न्यायालय में बचाव नहीं करने के विरोध में छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप लगाया कि हजारीबाग और गिरिडीह में छात्रों पर लाठी से हमला किया गया, जबकि रांची में भी मारपीट की घटना हुई।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए, न कि आंदोलन दबाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटना की जांच कर दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की यह परंपरा राज्य के लिए ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *