BREAKING NEWS
सीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारडीपीएस रांची में नए छात्र नेतृत्व की शुरुआत, छात्र परिषद ने ली शपथसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारडीपीएस रांची में नए छात्र नेतृत्व की शुरुआत, छात्र परिषद ने ली शपथ
Uncategorized

छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या : डॉ. देवशरण भगत

August 21, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: रांची, हजारीबाग और गिरिडीह में शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन कर विरोध जता रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस के संरक्षण में छात्रों पर लाठियां चलाईं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

डॉ. भगत ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करना हर नागरिक और विशेषकर युवाओं का संवैधानिक अधिकार है। रोजगार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और बेहतर भविष्य की मांग कर रहे छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने मांग की कि लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषी लोगों और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए तथा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई तत्काल बंद हो। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज दबाई नहीं जा सकती। लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद और न्याय का रास्ता अपनाना होगा।

← छात्रों पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडी केबल तार चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, तार भी बरामद →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।